फरीदाबाद। नगर निगम में बिना काम भुगतान के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने निगम के इंस्पेक्टर नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ये कार्रवाई साल 2025 में दर्ज सात करोड़ के फर्जीवाड़े में की है। (Inspector arrested for fraud)
उल्लेखनीय है कि इस मामले में नवीन कुमार सहित अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पहले जिला अदालत, फिर हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो गई थी। बाकी आरोपियों को भी एंटी करप्शन ब्यूरो जल्द गिरफ्तार करेगी। बिना काम भुगतान मामले में नगर निगम में करीब 200 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। इसमें एंटी करप्शन ब्यूरो ने कई एफआईआर दर्ज की।
12 अगस्त 2025 को 22 नंबर एफआईआर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने और भ्रष्टाचार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की थी। एसीबी के अधिकारी ने बताया कि इस केस में आरोप था कि नगर निगम ने अलग-अलग विकास कार्यों के लिए साल 2018 में 8 वर्क आर्डर जारी किए। इन वर्क ऑर्डर की राशि लगभग 40 लाख रुपये थी। Inspector arrested for fraud
बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ठेकेदार सतबीर से मिलीभगत कर इन वर्क ऑर्डर की राशि को रिवाइज कर 40 लाख रुपये से बढ़ाकर सात करोड़ रुपये से अधिक कर दिया था। एसीबी की ओर से अगस्त 2025 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद तत्कालीन लिपिक व मौजूदा निरीक्षक नवीन रत्रा समेत अन्य आरोपियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत से इन्हें राहत नहीं मिली। एसीबी की टीम ने नवीन रतरा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम नगर निगम भ्रष्टाचार के लिए एसीबी की ओर से साल 2022, 2023 और 2025 में दर्ज की पांच एफआइआर में शामिल हैं। एसीबी अधिकारियों की मानें तो आरोपित ने शुरुआती पूछताछ में कबूला है कि नवंबर 2018 में बल्लभगढ़ इलाके के कई विकास कार्यों को लेकर जारी वर्क ऑर्डर की राशि बढ़ाई Inspector arrested for fraud
पूछताछ में पता चला कि वर्क ऑर्डर 1442 के तहत मोहना रोड पर यादव डेयरी से साई अस्पताल तक वार्ड नंबर 36 में इंटरलॉकिंग टाइल लगनी थी। इसके 5.83 लाख रुपये के वर्क आर्डर को बढ़ाकर 9,89,5837 रुपये किया गया। इसी तरह वर्क आर्डर 1433 के तहत वार्ड नंबर 38 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य जो 4.92 लाख से होना था, इसकी राशि बढ़ाकर 9,38,2362 रुपये की गई। मामले में एसीबी जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सकती है।
Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी