Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेवाओं में लापरवाही का आरोप : 8 डॉक्टरों पर चार्जशीट के निर्देश

July 18, 2026

सेवाओं में लापरवाही का आरोप : 8 डॉक्टरों पर चार्जशीट के निर्देश

Instructions for chargesheet against 8 doctors : हिसार। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अब महंगी पड़ने वाली है। हिसार की सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत समेत आठ डॉक्टरों के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

15 दिन में चार्जशीट तैयार करने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ने सभी संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध 15 दिनों के भीतर चार्जशीट का मसौदा तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकार ने यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा दंड और अपील नियम, 2016 के तहत शुरू की है। चार्जशीट तैयार होने के बाद उसकी विभाग के सरकारी वकील (एडीजी) से कानूनी जांच कराई जाएगी, जिससे कि आगे की कार्रवाई में कोई कानूनी दिक्कत न आए।

सिविल सर्जन समेत 8 डॉक्टर जांच के दायरे में

एसीएस ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों से जुड़े सभी दस्तावेज, फाइलें और जरूरी रिकॉर्ड जल्द से जल्द महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय भेजे जाएं। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उनमें हिसार की सिविल सर्जन डा. सपना गहलावत, सीएचसी मंगाली के एसएमओ डा. सज्जन, सीएचसी सीसवाल की एसएमओ डॉ. आशिमा चौधरी, सीएचसी खांडा खेड़ी के एसएमओ डा. नरेंद्र शर्मा, सीएचसी मिर्जापुर के एसएमओ डॉ. विक्रम, सीएचसी आर्यनगर के एसएमओ डा. रोशनलाल, उप सिविल सर्जन डा. जितेंद्र शर्मा और उप सिविल सर्जन नीरू गुप्ता शामिल हैं।

Also Read:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें