Site icon Dainik Savera Times

विस सत्र से पहले अवकाश के दौरान हरियाणा सचिवालय में कर्मचारियों के प्रवेश के लिए निर्देश जारी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के उन कर्मचारियों, जो अवकाश के दौरान विधानसभा सत्र/अधिवेशन से संबंधित दस्तावेज/प्रश्नों के उत्तर हरियाणा सिविल सचिवालय (राजनीतिक शाखा) में लेकर आएंगे, उनके प्रवेश पत्र विभाग अपने स्तर पर बनवाएं। हरियाणा विधानसभा का सत्र 25 अगस्त को प्रात: 11 बजे बुलाया गया है। अवकाश के दिन सचिवालय परिसर में प्रवेश की अनुमति केवल उन्हीं कर्मचारियों को दी जाएगी, जिन्हें अपने विभाग के प्रमुखों से स्पष्ट संजीव कौशल अनुमति प्राप्त हुई है।

Exit mobile version