पानीपत: पानीपत पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल की तार, मोटर व अन्य उपकरण चोरी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ पर गिरोह के तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान गुन सागर निवासी जमालपुर दरभंगा बिहार हाल किरायेदार आठ मरला, गुलबहार निवासी लडवा मुजफ्फरनगर यूपी हाल किरायेदार शास्त्री कॉलानी व साहिल निवासी सिसौली शामली यूपी हाल किरायेदार मनमोहन नगर बबैल रोड के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पत्रकारों को बताया कि सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय की टीम ने सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को काला आम्ब मोड़ से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने फ रार अपने पांच अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर पानीपत के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों से ट्यूबवेल की तार, मोटर व अन्य उपकरण चोरी करने की 72 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। इसके साथ ही आरोपियों ने जिला करनाल व कुरूक्षेत्र में 60 से अधिक वारदातों का अंजाम देने बारे स्वीकारा।
सोमवार को तीनों आरोपी फ रवरी महीने में डाहर गांव के खेतों में ट्यूबवेल से चोरी की केबल से तांबे का तार निकालकर उसे बेचने के लिए काला आंब मोड़ पर ग्राहक की फि राक में खड़े थे। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में रामकरण पुत्र बलवान निवासी डाहर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व चोरी की तार से निकाला ढ़ाई किलो तांबा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

