Site icon Dainik Savera Times

दुनियाभर के निवेशक अनुकूल माहौल के कारण हरियाणा में निवेश करने के इच्छुक: खट्टर

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि हरियाणा में अनुकूल माहौल के कारण दुनिया भर के निवेशक राज्य में निवेश करने के इच्छुक हैं।खट्टर ने रोहतक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने आíथक मोर्चे समेत हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।हाल में संपन्न एशियाई खेलों में राज्य के खिलाड़ियों की सफलता की सराहना करते हुए खट्टर ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जितने पदक देश के नाम रहे हैं, उनमें से 40 प्रतिशत हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Exit mobile version