Site icon Dainik Savera Times

शार्प शूटर यमराज की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा, सोशल मीडिया के जरिए करते हैं माइंड वाश

हरियाणा: पिछले दिनों बेरी में हुए हत्याकांड में शामिल हिमांशू भाऊ गैंग से जुड़े शॉप शूटर सागर उर्फ यमराज की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में अहम खुलासे हुए है। पूछताछ में ही खुलासा हुआ है कि यह लोग उन लोगों को अपराध की दुनिया में धकेलते है जोकि 15 से 25 साल की उम्र के है और जो इन्हेें इन्सटाग्राम या फिर अन्य सोशल मीडिया पर फोलो करते है। उन्होंने कहा कि 15 से 25 साल की उम्र एक तरह से कच्ची उम्र होती है। इस उम्र में युवा अपने अच्छे-बुरे की नहीं सोच पाता और इसी बात का अपराध की दुनिया के सरगना फायदा उठाते है। इन सोशल मीडिया पर फोलो करने वाले युवाओं को यह लोग हथियार,पैसा और नशा उपलब्ध कराते है और उन्हीं से फिर यह अपराध कराते है।

उन्होंने कहा कि जो युवा अपराध करता है उसे तो किसी भी कीमत पर बक्शानहीं जाएगा। लेकिन वह यह जरूर चाहेंगे कि इस उम्र का युवा ऐसे लोगों के बहकावे में आकर गलत कदम न उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि झज्जर जिले में अनेक ऐसे रोल मॉडल है जिन्होंने देश और दुनिया के लिए बेहतर काम किया है। इसलिए वह चाहेंगे कि युवा यदि अपना रोल मॉडल किसी को बनाना ही चाहते है\ तो वह ऐसे लोगों को ही अपना रोल मॉडल बनाए न कि अपराध करने वालों को। कारण कि गैंगस्टर लोगों की नीत यूज एंड थ्रो वाली है। जबकि युवा जो लोग इनके सम्पर्क में आते है उनका खुद का जीवन को अंधकारमय हो ही जाता है साथ ही उनका पूरा का पूरा परिवार भी बर्बाद हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चे का ध्यान रखे कि उसकी दिनचर्या क्या\ है और वह किसी संगती में रह रहा है।

Exit mobile version