
यमुनानगर(ओमपाहवा) : आइटीआई यमुना इंजीनियरिंग के संचालक रविंद्रपाल सिंह धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उन्होंने बिल्डर के साथ 35 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा किया। सौदा करने के लिए कंपनी के सेल्स विभाग के कर्मचारी प्रियंक बंसल, पवनदीप कौर व अमनदीप आए थे।
आरोपितों ने उनसे रुपये लेकर कंपनी में जमा कराए लेकिन उन्हें फ्लैट नहीं दिया। अब न ही रुपये वापस कर रहे हैं। गांधी नगर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की और जांच के बाद आरोपितों पर केस दर्ज किया है।
वर्कशाप रोड निवासी रविंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी आइटीआइ यमुना इंजीनियरिंग के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में उनसे प्रियंक बंसल आया। जिसने खुद को बिल्डर के सेल्स डिपार्टमैंट से बताया। उसने सुषमा बिल्डर की स्कीम के तीन बीएचके फ्लैट की आफर बताई।
जिसकी कीमत उसने 35 लाख रुपये बताई। उसकी बातों में आकर पांच लाख रुपये का चेक दे दिया। बाकी 30 लाख रुपए का लोन करा पूरी पेमेंट कर फ्लैट बुक करा लिया। आरोपित ने एक वर्ष के अंदर फ्लैट देने का एग्रीमेंट भी कंपनी की ओर से किया। उसने कुछ दस्तावेज भी दिए।
आरोप है कि अब तक उन्हें फ्लैट नहीं मिला। कई बार उससे बात की। आरोपित ने न तो उनके रुपए वापस किए और न ही फ्लैट दिया। अब आरोपित धमकी दे रहे हैं। गांधी नगर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की और जांच के बाद आरोपितों पर केस दर्ज किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...