Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जग्गी ग्रांड अंबाला के साथ साथ रेरा के साथ भी कर रहा धोखाधड़ी, अप्रूवल 4 एकड़ की तो 9 एकड़ पर प्लॉट कैसे कट रहे?

July 18, 2026

जग्गी ग्रांड अंबाला के साथ साथ रेरा के साथ भी कर रहा धोखाधड़ी, अप्रूवल 4 एकड़ की तो 9 एकड़ पर प्लॉट कैसे कट रहे?

अंबाला : जग्गी सिटी सेंटर के मालिक हरदीप सिंह जग्गी व सरबजोत जग्गी खुले आम कहते हैं पैसा फेंक तमाशा देख, खरीदने वाले में दम होना चाहिए बिकने वालों की कमी नहीं। यह भी जानकारी मिली है कि जग्गी ग्रांड में 3.50 लाख रुपए गज जगह भोले-भाले लोगों को गुमराह करके बेच रहा है। अंबाला शहर में अमृतसर-दिल्ली हाईवे रोड पर जग्गी सिटी सेंटर का निर्माण बनने के कई सालों बाद भी विवादों में है। अंबाला शहर में किंग फिशर के समीप बने जग्गी सिटी सेंटर के अवैध निर्माण पर कई बार अंबाला प्रशासन पीला पंजा चला चुका है लेकिन पैसे के दम पर जग्गी सिटी सेंटर के मालिक सरबजोत जग्गी व हरदीप जग्गी प्रशासन की आंखों पर पट्टी बांध देते हैं।

आज भी जग्गी सिटी सेंटर का निर्माण विवादों में है। जग्गी सिटी सेंटर के मालिक हरदीप सिंह जग्गी व सरबजोत जग्गी अब अंबाला शहर मंजी साहिब गुरुद्वारा के सामने अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर जग्गी ग्रांड के नाम से तकरीबन साढ़े 8 एकड़ में कमर्शियल निर्माण कर रहे हैं और जग्गी ग्रांड का निर्माण भी विवादों के घेरे में है जिसमें सिंचाई विभाग नेशनल हाईवे, बिजली बोर्ड सहित कई विभाग शामिल है और जग्गी ग्रांड के मालिक हरदीप जग्गी व सरबजोत जग्गी का बनाया जा रहा नया प्रोजेक्ट जग्गी ग्रांड भी अंबाला के लोगों के साथ एक नया धोखा नजर आ रहा है।

पुख्ता जानकारी के मुताबिक जग्गी ग्रांड तकरीबन साढ़े 8 एकड़ में है जहां प्लॉटिंग शुरू हो चुकी है और अंबाला के डीटभ्पी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से जग्गी ग्रांड में अवैध निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है यही नहीं यह जानकारी भी मिली है कि जग्गी ग्रांड को रेरा ने कमर्शियल निर्माण के लिए मात्र 4 एकड़ की अप्रूवल दी है फिर किस आधार पर जग्गी ग्रांड का निर्माण कर रहे हरदीप सिंह जग्गी व सरबजोत जग्गी सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं जो नायब सैनी सरकार के साथ सीधी धोखाधड़ी है। जग्गी सिटी सेंटर के मालिक जो जग्गी ग्रांड के नाम से बड़ा निर्माण कर रहे हैं, वह सार्वजनिक दस्तावेज करें कि जग्गी ग्रांड के लिए उनको रेरा ने कितने एकड़ की अप्रूवल दी है।

यह कोई पहला मौका नहीं जब जग्गी सिटी सेंटर के मालिक अवैध निर्माण कर रहे हैं। इससे पहले भी अंबाला शहर के नारायणगढ़ रोड पर कृषि भूमि पर जग्गी ग्रांड के मालिकों ने अंबाला के डीटीपी रोहित चौहान व समूचे प्रशासन से मिलकर अवैध कमर्शियल प्लॉट काट डाले। और इन प्लॉटों की तहसीलदार से मिलकर रजिस्टरी भी हो गई। कानून का डंडा आम आदमी पर चलता है यह जग्गी ग्रांड के मालिक सरबजोत जग्गी ने साबित कर दिया।

फिलहाल अंबाला शहर में मंजी साहिब के सामने बन रहा जग्गी ग्रांड जिसकी अप्रूवल 4 एकड़ रेरा द्वारा बताई जा रही है तो फिर ऐसे में जग्गी ग्रांड के मालिक हरदीप सिंह जग्गी व सरबजोत जग्गी कैसे दावा कर सकते हैं कि उनके पास तकरीबन साढ़े 8 एकड़ की रेरा ने अनुमति दी है। हरियाणा सरकार को चाहिए कि जग्गी ग्रांड के अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दे ताकि भोले-भाले लोग रेरा की अप्रूवल के चक्कर में जग्गी ग्रांड में प्लॉट खरीदकर धोखाधड़ी का शिकार न हो जाएं। यह भी जानकारी मिली है कि जग्गी ग्रांड में साढ़े 3 लाख रुपए गज जगह लोगों को गुमराह करके बेच रहा है। इस बारे से डीटीपी व जग्गी ग्रांड के मालिक से बात करनी चाही वह उपलब्ध नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें