Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर: कुलाना चौक के पास कोहरे में दो बसें टकराईं, चालक की हालत नाजुक

December 14, 2025

झज्जर: कुलाना चौक के पास कोहरे में दो बसें टकराईं, चालक की हालत नाजुक

झज्जर। रविवार सुबह कुलाना चौक के पास घने कोहरे के चलते दो बसों के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि सवारी बस का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे रेवाड़ी की ओर से झज्जर आ रही एक निजी सवारी बस आगे चल रही एक कंपनी की बस से टकरा गई। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक समय पर बस को नियंत्रित नहीं कर सका।

दुर्घटना के समय सवारी बस में कई यात्री मौजूद थे। टक्कर के कारण कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं सवारी बस चालक का पैर बस के अगले हिस्से में फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण घना कोहरा सामने आया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें