Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर: पशुबाड़े में लगी भीषण आग… 2 गाय जिंदा जली, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

October 14, 2024

झज्जर: पशुबाड़े में लगी भीषण आग… 2 गाय जिंदा जली, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

झज्जर: बहादुरगढ़ के गांव मेहंदीपुर डाबोदा में बीती देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पशुबाड़े में आग लगने से 2 गोवंश जिंदा जल गए। एक कार, कूलर सहित मकान का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। दरअसल, मेहंदीपुर डाबोदा के निवासी सुरेंद्र का मकान से कुछ दूरी पर प्लॉट है। इस प्लॉट में उसने पशुबाड़ा बना रखा है और यहीं पर अपनी गाड़ी खड़ी करता है।

रविवार की रात को यहां गोवंश को चारा-पानी डालने के बाद सुरेंद्र का परिवार अपने घर चला गया। पीछे से प्लॉट बंद था। रात करीब एक बजे अचानक यहां आग सुलग गई। आग पशुओं के छप्पर/शेड तक जा पहुंची और तेजी से भड़क गई। किसी पड़ोसी की नजर गई तो सुरेंद्र के परिवार को सूचना दी गई। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती काफी देर हो चुकी थी। आग बुझी तो सही लेकिन दो गाय जिंदा जल चुकी थी। जबकि अंदर खड़ी गाड़ी, कूलर आदि सामान भी जल गया। सुरेंद्र ने बताया कि इस घटना में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। दो गोवंश की मौत से परिवार और आस पड़ोस के लोग भी दुखी हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें