Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंधाधुंध गोलियों की गूंज से दहल उठा झज्जर, बाइक सवार युवकों फायरिंग कर एक की ली जान

May 10, 2024

अंधाधुंध गोलियों की गूंज से दहल उठा झज्जर, बाइक सवार युवकों फायरिंग कर एक की ली जान

झज्जर: अंधाधुंध गोलियों की गूंज से गुरूवार को झज्जर शहर गूंज उठा। यहां बाइक सवार अज्ञात युवकों ने अनुज नामक एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हमलावर कौन लोग थे इस बात का पता नहीं चल पाया है,लेकिन बताया यहीं जाता है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने मौका देखते ही अनुज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। घटना बहादुरगढ़ रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक पंजाब रसोई के पास की बताई जाती है। घटना को अंजाम किसी पुरानी रंंजिश को लेकर दिया गया है या फिर घटना के पीछे कोई ओर कारण है इस बात का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी अनुसार मृतक अनुज का पंजाबी रसोई के पास अपना प्रापर्टी का कार्यालय है। घटना के समय अनुज अपने साथियों से साथ अपने कार्यालय में ताश खेल रहा था और हुक्का पी रहा था। उसी दौरान ही कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने अनुज के कार्यालय में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमलावरों ने कई राऊंड फायरिंग अनुज यादव पर की,जिसकी वजह से वह वहीं पर ढेर हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की छानबीन की।

अनुज यादव को शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने इस मामले में इतना हीं कहा है कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी उसके बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए आस-पास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा चारों तरफ की नाकाबंदी भी कराई गई। पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक दर्जन गोलियों के खोल बरामद किए है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई टीमों का गठन भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें