Site icon Dainik Savera Times

झज्जर में किसानों को 300 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण, डीएपी-यूरिया भी मिला

झज्जर। हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर सोमवार को 300 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण किया गया। वहीं, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम की दुकान पर 250 क्विंटल गेहूं बीज की खेप पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि बचा हुआ बीज अगले कुछ दिनों में किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जसौर खेड़ी में खेतों से उठा जहरीला धुआं, बोर्ड ने तोड़ी पांच भट्ठियां

शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर 200 बैग डीएपी खाद का वितरण किया गया, जबकि 44 नंबर दुकान पर एक हजार बैग यूरिया किसानों को उपलब्ध कराए गए। किसानों ने समय पर खाद मिलने पर संतोष जताया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, इफको केंद्र पर अब भी 200 बैग डीएपी और 44 नंबर दुकान पर 600 बैग यूरिया शेष हैं। ये सभी बैग आगामी दिनों में किसानों के लिए जारी किए जाएंगे ताकि फसलों की बुवाई में किसी तरह की समस्या न हो।

कृषि विभाग अधिकारियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत दुकानों से ही बीज और खाद प्राप्त करें ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिल सके।

Exit mobile version