
जींद में नशा तस्करी की सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची CIA टीम पर आरोपी के परिजनों सहित कई लोगों ने हमला बोल दिया। हमला आरोपी को बचाने के लिए किया गया था। इस हमले में दो सरकारी कर्मचारी घायल हो गए। जिनका उपचार करवाया गया।
आरोपी कई अपराधों में शामिल रह चुका है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 4 मामले दर्ज है। जिनमें से दो नशा तस्करी के मामले है। CIA टीम जब मौके पर पहुंची और तलाशी ली तो आरोपी के पास से 14.70 ग्राम हेरोईन बरामद हुआ।
जिसके बाद कार्रवाई करते हुए CIA टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी के परिजन सहित 15 से 20 लोग मौके पर जुट गए और मारपीट करने लगे। आरोपी की पहचान खरल हाल चमेला कॉलोनी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है।
जिसके बाद CIA टीम प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए 15 से 20 लोगों के खिलाफ नशा तस्करी और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मा।ल दर्ज कर लिया गया। आरोपी को टीम ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वहीं आरोपी के परिजनों पर भी जांच करवाई जाएगी। CIA टीम के घायल हुए कर्मचारियों को भी उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...