Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जजपा ने हरियाणा में 15 नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए

May 9, 2023

जजपा ने हरियाणा में 15 नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को संगठनात्मक फेरबदल के तहत हरियाणा में 15 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की। पार्टी प्रमुख अजय सिंह चौटाला और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष निशान सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ परामर्श के बाद सभी 22 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की। सूची में 15 नाम नए हैं जबकि सात जिलाध्यक्षों को बरकरार रखा गया है।जजपा हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। पिछले विधानसभा चुनाव में, जजपा ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 10 और भाजपा ने 40 सीट जीती थीं। जजपा ने बाद में, सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन दिया था। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा के उपमुख्यमंत्री हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें