सोनीपत: जननायक जनता पार्टी की सोनीपत शाखा ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और जगत ताऊ देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि पर देवीलाल चौक पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
इस महीने एक नया संगठन स्थापित किया जाएगा, जिसमें नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनिल पहलवान ने कहा कि चौधरी देवीलाल केवल प्रदेश के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता हैं, और वर्तमान सरकार भी उनकी नीतियों का पालन कर रही है।
ये भी पढ़ें: कपड़ा प्रेस करने वाले के खाते से हुआ 598 करोड़ लेन-देन, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
मेष: दिन शुभ रहेगा...