Site icon Dainik Savera Times

भाभी को घर में अकेला देख देवर ने किया बलात्कार, बताने पर दी जान से मारने की धमकी

कैथल में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला साम आया है। जहां एक देवर ने ही अपनी भाभी का बलात्कार कर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला घर में अकेला थी, जिसका फायदा उठा कर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

पुंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है कि वह रात साढ़े 9 बजे के करीब जबरन उसके घर में घुस आया। और महिला के साथ जोर–जबरदस्ती करने लगा।

महिला के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी घर में घुस आया। क्योंकि आरोपी माह8का का रिश्ते में देवर लगता है तो महिला ने युवक को घर में आने दिया। लेकिन घर में घुसते ही आरोपी के इरादों को महिला ने भांप लिया।

आरोपी ने महिला का बलात्कार कर उसे चुप रहने को कहा। किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हालांकि महिला ने खुद को बचाने की भी कोशिश की लेकिन नाकाम रही। पुंडरी थाना ASI ने मामले की जांच–पड़ताल शुरू कर दी है।

महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के ख8लाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में आरोपी के दोषी पाए जान पर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Exit mobile version