Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी साढ़े 12 लाख रुपए, लाखों रुपए लेकर थमाया फर्जी वीजा, मामला दर्ज कर पुलिस ने धर–दबोचा

October 17, 2024

कैथल में युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी साढ़े 12 लाख रुपए, लाखों रुपए लेकर थमाया फर्जी वीजा, मामला दर्ज कर पुलिस ने धर–दबोचा

हरियाणा के कैथल में आम जनता से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को कैथल पुलिस टीम ने धर दबोचा। ठगों ने कैथल में एक युवक के साथ इंग्लैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 12.46 लाख रुपए की ठगी की। इसी ठगी के दौरान लगातार पुलिस द्वारा निगरानी रखे जाने के कारण आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए और रंगे–हाथ पकड़े गए।

 

कैथल स्थित डेरा गरजा सिंह निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त तरुण शर्मा निवासी कैथल काम–काज के सिलसिले में विदेश जाना चाहते थे। तभी उनके मामा ने युवकों की पहचान गांव में रहने वाले एक वैद्य से जान–पहचान करवाई।

वैद्य ने बताया कि वह आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ–साथ लोगों को विदेश भेजने का भी काम करता है। जिसके बाद तरुण और जसवंत ने वैद्य से विदेश जाने को लेकर बात–चित की।वैद्य राजकुमार और उसके बेटा सुमित ने दोनों युवकों को अपने जाल में फंसा लिया। और एक व्यक्ति को विदेश भेजने के लिए 12 लाख रुपए मांगे।

इसके बाद आरोपियों ने पैसे लेकर इंग्लैंड के स्टीकर वीजा की आधी फोटो भेज कर उन्हें धोखा दिया।बाद में बातें बनाने लगा। उसके बाद जब फ्लाइट की बात हुई तो कहा कि 13 तारीख की फ्लाइट कैंसिल हो गई है। जिसके बाद आरोपियों ने 19 तारीख की 2 एयर टिकट्स बुक करवा कर वॉट्सएप के माध्यम से भेज दी।

 

जांच करवाने पर वीजा फर्जी निकला। आरोपियों से कागजात और दी हुई रकम वापस मांगी तो आरोपी साफ मुकर गए। और धमकी आदि देने लगे। जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा। शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मामले की सुनवाई की। और मौके पर पहुंच कर आरोपियों को धर–दबोचा। पुलिस आरोपियों को गुरुवार के दिन अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें