
कैथल। कलायत उपमंडल के मटोर गांव के पास वीरवार देर रात एक खल से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराया। हादसे में कैंटर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर सवार व्यक्तियों ने शराब का सेवन कर रखा था। वे धनोरी गांव से खल के कट्टे लेकर सोनीपत की ओर जा रहे थे। मटोर स्थित एक फीड फैक्ट्री के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पेड़ों से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...