
करनाल के नीलोखेड़ी में कैंटर और गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक हुआ था कि कैंटर चालक केबिन में ही फंसा रह गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा दिल्ली–चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह हुआ था।
हाइवे पर गाड़ियां सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने गाड़ियों मे जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में कैंटर गाड़ी में जा घुसा और क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है।
मृतक कैंटर चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव पसोंडा निवासी मुस्तकीम के रूप में हुई है। जोकि लुधियाना से दिल्ली के लिए एक यूपी नंबर का कैंटर लेकर जा रहा था। जब कैंटर हाइवे पर पहुंचा तो वहा पहले से खड़ी गाड़ियों से टकरा गया।
कैंटर मालिक नदीम ने बताया कि पहले कैंटर पिकअप से टकराया उसके बाद आगे खड़ी दूसरी पिकअप से भीड़ और आखिर में आगे खड़े कैंटर में जा कर भिड़ गया। इस भिड़ंत में यूपी नंबर कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कि कैंटर चालक ने केबिन में ही दम तोड़ दिया
सूचना पर पहुंची नीलोखेड़ी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...