Site icon Dainik Savera Times

करनाल में तीन अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, सड़कें–डीपीसी तोड़ी

करनाल। जिला नगर योजनाकार विभाग ने गुरुवार को शहरी सीमा के पास विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर एक साथ कार्रवाई की। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में इन कॉलोनियों में बनाई गई डीपीसी और कच्ची-पक्की सड़कों को ढहा दिया।

शहर के आसपास तेजी से बिना अनुमति प्लॉटिंग हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर डीटीपी ने पहले कॉलोनाइजरों को नोटिस चिपकाए थे। नोटिस के बाद भी कोई सुधार नहीं दिखा, तो टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई।

पहली कॉलोनी विकास कॉलोनी के पास करीब एक एकड़ में काटी जा रही थी। यहां 16 भवनों की बनी डीपीसी तोड़ दी गई। सड़कों को भी जेसीबी से हटाया गया।

दूसरी कॉलोनी मंगलपुर गांव के दनियालपुर रोड पर करीब 1.5 एकड़ में फैली थी। यहां सभी कच्ची सड़कें ध्वस्त की गईं। तीसरी कॉलोनी कटाबाग से सटी थी, जहां भी सड़कों को पूरी तरह तोड़ दिया गया।

डीटीपी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने वालों पर जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें और केवल वैध कॉलोनियों में ही निवेश करें।

Exit mobile version