Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी की दादी के तानों से परेशान हो युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

July 29, 2025

पत्नी की दादी के तानों से परेशान हो युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

करनाल में पत्नी की दादी के तानों से परेशान होकर पति ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। वहीं पत्नी की दादी भी अस्पताल पहुंच गई। दादी ने व्यक्ति को खरी–खोटी सुनानी शुरू कर दी। दादी के तानों से तंग आकर व्यक्ति ने आत्महत्या करने के इरादे से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कल्पना चावला की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने के बाद परिजनों ने व्यक्ति को तुरंत उसी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल की मंजिल से छलांग लगाने के कारण अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने व्यक्ति को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

व्यक्ति की पहचान गांव रांवर निवासी 26 वर्षीय रजत के रूप में हुई है। रजत के परिजनों ने बताया कि रजत का एक वर्ष पहले विवाह हुआ था। रजत की पत्नी गर्भवती थी, जिसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल के जाया गया। खबर मिलते ही पत्नी की दादी भी अस्पताल पहुंच गई।

पत्नी की दादी ने सरकारी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराने पर एतराज जताया और ताने देने लगी। दादी ने रजत को ताने देने शुरू कर दिए कि तू अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल में लेकर आ गया, प्राइवेट में क्यों नहीं लेकर गया। जिसके बाद रजत गुस्से में अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चला गया।

लेकिन कुछ देर बाद वह वापस पत्नी के पास आया तो दादी ने दुबारा खरी–खोटी सुनानी शुरू कर दी। दादी ने रजत को कहा कि “तू यहां से चला जा या मर जा”। जिसके बाद रजत गुस्से में अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और कुर्सी पर खड़े होकर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।

जिसके बाद परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां से रजत को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रजत की मां ने भी दादी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। रजत की हालत गंभीर है, जिसके उपचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें