Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलक झपकते ही आंखों के सामने तबाही का मंजर, NH-44 पर मची चीख पुकार

December 4, 2025

पलक झपकते ही आंखों के सामने तबाही का मंजर, NH-44 पर मची चीख पुकार

करनाल/घरौंडा। बुधवार सुबह 8:45 बजे NH-44 पर अचानक हुए हादसे ने पूरे हाईवे को थाम दिया। अंबाला से चला ट्रक झपकी आने पर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए दिल्ली की ओर जा रही पंजाब रोडवेज बस से जोरदार टकरा गया। टक्कर के बाद पलटा ट्रक कार और बाइक पर चढ़ गया। पलक झपकते ही चार लोगों की मौत हो गई और बस में अफरा-तफरी मच गई।

तरनतारन पुलिस से मुठभेड़, रुकने की बजाय फायरिंग करने पर बदमाश घायल

बचाव कार्य शुरू होते ही साफ हुआ कि कार और बाइक पूरी तरह पिचक चुकी थीं। क्रेन की मदद से कार सीधी की गई और बॉडी काटकर अलीगढ़ निवासी भुवन (20) और उनके पिता बलबीर सिंह (55) के शव बाहर निकाले गए। बाइक सवार करनाल क्रीड विभाग के संजीव (45) और एडीसी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल (41) को भी गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि ट्रक चालक बदायूं निवासी हरीबाबू घायल है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि झपकी आने पर ट्रक काबू से निकल गया और हादसा हो गया।

हाईवे पर हादसे के बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया। मुख्य मार्ग बंद होने पर पुलिस ने सर्विस लेन से यातायात चलाया। चारों शव सिविल अस्पताल भेजे गए। परिजन दोपहर से ही शवगृह के बाहर गम में बैठे रहे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे गए।

प्रत्यक्षदर्शी बोले — “एक पल में धमाका और बस टूट गई”
यात्री हरजीत सिंह ने बताया कि बस में करीब 33 लोग थे। अचानक तेज झटका लगा और सामने का हिस्सा टूट गया। परिचालक बाहर जा गिरा लेकिन यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। बाद में सभी को दूसरी बस से रवाना किया गया।

हर महीने लुधियाना जाते थे पिता-पुत्र
भुवन और बलबीर कृषि उपकरणों के व्यापारी थे। वे सामान की खरीद के लिए महीने में कई बार दिल्ली से लुधियाना जाते थे। बुधवार को भी वे इसी काम से निकले थे, लेकिन बसताड़ा फ्लाईओवर पर उनका सफर खत्म हो गया।

क्रीड विभाग में सन्नाटा, कर्मचारी स्तब्ध
संजीव और विशाल की मौत की खबर मिलते ही एडीसी कार्यालय में माहौल शोकपूर्ण हो गया। दोनों पहचानपत्र संबंधी विंग में कार्यरत थे। सहकर्मी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें