Site icon Dainik Savera Times

अवैध सट्टेबाजी पर करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल : जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध सट्टेबाजी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना घरौंडा एवं थाना मधुबन की पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध सट्टा खाईवाली करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 3,450 रूपए की नकदी बरामद की गई है।

 

पहला मामला

पहले मामले में थाना घरौंडा पुलिस टीम ने उप निरीक्षक राजकुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए नजदीक एसडी मंदिर, घरौंडा, करनाल से अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र हंसराज, निवासी वार्ड नंबर 15, घरौंडा के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 2,030 रुपए नकद एक बॉल पेन एवं एक डायरी बरामद की गई, जो सट्टेबाजी से संबंधित पाए गए।

 

दूसरा मामला 

दूसरे मामले में थाना मधुबन पुलिस टीम ने उप निरीक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर सट्टा खाईवाली करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मपाल पुत्र रामदिया, निवासी गांव रावर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 1,420 रूपए नकद बरामद किए गए, जो सट्टेबाजी से संबंधित पाए गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।जिला पुलिस करनाल आमजन से अपील करती है कि वे अवैध सट्टेबाजी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अवैध गतिविधियों के खिलाफ करनाल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Exit mobile version