Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल निजी स्कूल हॉस्टल में छात्र से मारपीट और शोषण, पांच आरोपित नाबालिगों पर केस दर्ज

October 7, 2025

करनाल निजी स्कूल हॉस्टल में छात्र से मारपीट और शोषण, पांच आरोपित नाबालिगों पर केस दर्ज

करनाल के मीरा घाटी क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में एक छात्र के साथ मारपीट और शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले ही कुछ छात्रों ने पीड़ित के साथ कई महीनों तक यह घिनौना कृत्य किया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र के दादा ने बताया कि मई माह से ही कुछ छात्र लगातार उनके पोते के साथ मारपीट कर रहे थे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 19 सितंबर को जब छात्र घर लौटा, तो वह काफी डरा-सहमा हुआ था। परिजनों ने जब उससे कारण पूछा, तो उसने सारी घटना विस्तार से बताई।

परिजनों ने तुरंत थाना शहर पुलिस को शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में पांच छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने स्कूल प्रशासन से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपित छात्रों से भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें