Site icon Dainik Savera Times

यात्रिगण कृपया ध्यान दें: घने कोहरे के कारण करनाल में ट्रेनों का संचालन देर से…

करनाल। घने कोहरे ने उत्तर रेलवे की समय सारिणी को एक बार फिर अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार सुबह से दिल्ली–अंबाला रूट पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से काफी पीछे रहीं। हालात ऐसे बने कि कई ट्रेनें करनाल स्टेशन तक पहुंचने में दो घंटे तक लेट हो गईं, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती रही।

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सुबह दिल्ली से अंबाला की ओर आने वाली नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे फिसलकर 12:34 बजे करनाल पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शाम 5 बजे के आसपास दो घंटे की देरी से दाखिल हुई। चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस करीब एक घंटे बाद 5:16 बजे पहुंची। इसके अलावा गीता जयंती, आम्रपाली, मालवा, पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड, अमृतसर इंटरसिटी, नेताजी और जम्मू तवी भी 15 से 45 मिनट देर से स्टेशन पर पहुंचीं।

वहीं अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति भी दिनभर सुधर नहीं पाई। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 11:28 बजे पहुंची, जो निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देर थी। सचखंड एक्सप्रेस लगभग सवा घंटे की देरी से 11 बजे आई। कुरुक्षेत्र–दिल्ली लोकल करीब दो घंटे लेट 3:15 बजे करनाल पहुंची, जबकि झेलम एक्सप्रेस रात एक बजे के आसपास सवा घंटे लेट आई। आम्रपाली, पश्चिम एक्सप्रेस, दिल्ली सुपरफास्ट और गीता जयंती भी आधे घंटे तक की देरी से पहुंचीं।

कोहरे के चलते रेल संचालन लगातार प्रभावित है और रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है।

Exit mobile version