-
करनाल। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के साथ सुबह और रात के समय छा रहे घने कोहरे ने रेल संचालन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को करनाल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने तय समय से घंटों बाद पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।.