Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में शराब के नशे में धुत्त 2 दोस्तों में हुआ विवाद, एक ने ले ली दूसरे की जान, पेट में घोंपा चाकू, एक की मौत दूसरा घायल

October 28, 2024

करनाल में शराब के नशे में धुत्त 2 दोस्तों में हुआ विवाद, एक ने ले ली दूसरे की जान, पेट में घोंपा चाकू, एक की मौत दूसरा घायल

रियाणा के करनाल में दोस्तों के बीच शराब के नशे में होने के कारण से किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते युवकों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसी विवाद के चलते युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस को मिली जानकारी में कोट मोहल्ला रोहित ने बताया कि वह अपने दोस्तों रजत, रवि और दीपक के साथ बैठ कर शराब पी रहा था। जिसके बाद उसके दोस्त रवि और रजत देर रात खाना लेने चले गए।

रास्ते में रवि और रजत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वापस आने के बाद राज्य ने किसी बात पर दीपक कंगाले दे दी। जिसका विरोध रवि ने किया। रवि ने राज्य को रोकते हुए कहा उसे गाली मत दे। नशे में धुत्त होने के कारण मामला ज्यादा बिगड़ गया। रजत ने चाकू निकल कर सभी को डराने का प्रयास किया।

इसी बीच रजत ने गुस्से में रवि के पेट में चाकू घोंप दिया बीच–बचाव करने के कारण चाकू दीपक के भी जा लगा। जिसके बाद रजत वहां से फरार हो गया। जिसके बाद बदहवासी की हालत में रोहित दीपक ओर रवि को लेकर अस्पताल पहुंचा।

जहां पुलिस ने पहुंचकर रोहित का बयान लिया। जांच के उपरांत पुलिस ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दीपक की स्थित गंभीर बनी हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें