Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

देर शाम गांव में हमला, किसान परिवार के छह सदस्य घायल

November 15, 2025

देर शाम गांव में हमला, किसान परिवार के छह सदस्य घायल

करनाल। घोलपुरा क्षेत्र में देर शाम एक किसान परिवार पर अचानक हमला होने से इलाके में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार लगभग दर्जनभर से अधिक युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के छह लोग घायल हो गए और घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

पीड़ित परिवार ने पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है। शिकायत में कहा गया कि पिछले दिनों भी उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद 12 नवंबर को फिर विवाद बढ़ा और रात करीब आठ बजे समूह ने घर पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से परिजन घायल हुए, जिनमें बुजुर्ग महिला, परिवार का मुखिया, उनके पिता, भाई और दो बच्चे शामिल हैं।

निगदू थाना पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर कई नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें