करनाल के असंध में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा दो बाइक के आपस में भिड़ने से हुआ था। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां दो युवकों को उपचार हेतु भर्ती कर किया गया है। वहीं एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अरईपुरा गांव निवासी 27 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। जो अपने दोस्त विजय ओर पिंटू के साथ बाइक पर सवार हो असंध कि तरफ जा रहा था। जैसे ही अमित सफीदों रोड पर पहुंचा उसे सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
इस जोरदार हादसे में तीनों युवक बाइक से उछल कर नीचे गिर पड़े। अमित का सिर सड़क से टकरा गया। वहीं विजय का पैर फ्रैक्चर ही गया। पिंटू की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर जांच–पड़ताल की।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत के चलते अमित को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विजय को असंध और पिंटू को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने साक्ष्य आदि जुटा कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...