Site icon Dainik Savera Times

पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने झज्जर पहुंची खाप पंचायतें

झज्जर: पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा के पहलवानों के समर्थन झज्जर में भी जिले की विभिन्न खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने पहुंच कर रोष जताया । और धरना देकर भाषणबाजी की। वहीं पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने अपनी खाप के सदस्यों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ यहां धरना दिया।

इन्होंने इस बारे में जिला उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपने की भी बात कही। इन खाप प्रतिनिधियों ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी का भी मामला उठाया और कहा कि नार्को टैस्ट से मना करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मंत्री महोदय पर जो आरोप लगे है वह सही है। गुलिया खाप के विनोद गुलिया और धनखड़ खाप बारह के प्रधान युद्धवीर सिंह ने कहा कि उनका धरना-प्रदर्शन हरियाणा की जूनियर कोच बेटी और दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे खिलाडिय़ों को न्याय दिलाने के लिए है।

Exit mobile version