Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर अचानक से सामने आया जानवर, बचाने के चलते 2 कारें भिड़ी, महिला की मौत, अन्य घायल

September 1, 2024

कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर अचानक से सामने आया जानवर, बचाने के चलते 2 कारें भिड़ी, महिला की मौत, अन्य घायल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 2 कारों की भिड़ंत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 152–डी स्तिथ गांव टिकरी की निकट हुआ। रास्ते के बीच में आए पशु को बचाने के चलते 2 कारें आपस में भिड़ गई। जिसमे एक महिला की मृत्यु हो गई। वहीं 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

 

घायलों को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार सवार अंबाला से पिहोवा की ओर आ रहे थे। तभी सामने से सड़क पर एक पशु आ गया। पशु को बचाने के कारण कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई।

 

हादसा इतना भीषण था कि पहली कार सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। वहीं दूसरी कार सड़क से नीचे खदानों में जा गिरी। हादसे में कुल 11 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने दम तोड दिया। महिला अपने मायके पिहोवा आई हुई थी।।कर में उसका पति, 5 वर्षीय बेटा और सास–ससुर मौजूद थे।

 

हादसे में दोनो ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।माहिल के परिजनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच–प्रात में जुट गई। पुलिस टीम ने बताया कि हादसा सड़क पर आए बेसहारा पशु को बचाने के चलते हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें