Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: मिर्जापुर गांव के निकट नरवाना ब्रांच नहर में डूबने से 21 वर्षीय छात्र की हुई मौत

April 22, 2024

कुरुक्षेत्र: मिर्जापुर गांव के निकट नरवाना ब्रांच नहर में डूबने से 21 वर्षीय छात्र की हुई मौत

कुरुक्षेत्र: मृतक छात्र की शिनाख्त मोहित निवासी डूमरखां जिला जींद के रूप में हुई। मोहित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र था और कुवि के भीम छात्रावास में रहता था। दोपहर करीब दो बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ नहर पर नहाने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मोहित अपने दोस्त आदित्य बीए फाइनल और बुधराम प्रथम वर्ष बी फार्मेसी के साथ खाना खाने के बाद मिर्जापुर में नहर पर नहाने के लिए आया था। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था। इसलिए वे नहर के किनारे पर ही नहा रहे थे। अचानक नहाते हुए मोहित का पांव फिसल गया और नहर के अंदर गिर गया। तेज बहाव के कारण वह आगे की ओर बह गया। हालांकि उसके दोस्तों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, मगर पानी का बहाव काफी तेज था। इसलिए उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह को दी। सूचना के बाद गोताखोर प्रगट सिंह और पुलिस ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे के बाद गोताखोर रिंकू ने मोहित के शव को नहर से बाहर निकाला। मोहित का शव दो पत्थरों के बीच में फंसा हुआ था। अगर शव पत्थरों के बीच नहीं फंसता तो और आगे बह जाता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें