
कुरुक्षेत्र (लाडवा): बुधवार को बकाली गांव में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ ने माहौल गरमा दिया। सीआईए-2 टीम शराब ठेके पर गोलीबारी की कोशिश करने वाले आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के मानसा जिले के सिंहवाल गांव निवासी हरविंद्र सिंह के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि मंगलवार को हरविंद्र अपने एनआरआई दोस्त के कहने पर लाडवा के शराब ठेके पर गोली चलाने पहुंचा था। गार्ड की सतर्कता से वह पकड़ा नहीं गया और कार में बैठकर भाग निकला। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीआईए-2 टीम को जांच सौंपी।
बुधवार को बकाली से समालखा रोड पर हरविंद्र को पकड़ने गई पुलिस को देखते ही उसने गोलियां दागनी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और पैर में गोली लगते ही आरोपी काबू आ गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, तीन खाली खोल और एक सिक्का बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...