Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी सदस्यों पर चलेगा चाबुक, KYC नहीं करवाई तो राशन कार्ड से कटेगा का नाम

January 9, 2025

फर्जी सदस्यों पर चलेगा चाबुक, KYC नहीं करवाई तो राशन कार्ड से कटेगा का नाम

भिवानी (अभिषेक ठाकुर) : अब राशन कार्ड में फर्जी सदस्यों के नामों पर चाबुक चलने वाला है। सरकार ने राशन कार्डो में दर्ज सभी सदस्यों की केवाईसी करवाने के निर्देश दिए है। अगर किसी सदस्य ने केवाईसी नहीं करवाई तो उन सदस्यों के राशन कार्ड से नाम कट जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए डिपो होल्डर हितेश कुमार ने बताया डिपों में पहुंचने वाले हर व्यक्ति की केवाईसी कर रहे है। उसके बाद बावजूद जो भी व्यक्ति डिपो तक पहुंचने में असमर्थ है। उन लोगों के घर पहुंचकर डिपो संचालक केवाईसी कर रहे है। अगर उसके बावजूद भी केवाईसी नहीं हुई तो 15 दिन के बाद इस तरह के सदस्यों के नाम का राशन तो मिलेगा ही नहीं साथ में राशन कार्ड से अपने आप नाम कट जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहली बार खादय एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की केवाईसी करवाए जाने का फैसला लिया है। जिसके तहत जो भी व्यक्ति डिपो पर राशन लेने के लिए आता है। उसकी सबसे पहले केवाईसी करवाई जा रही है। इनके अलावा उस राशन कार्ड में जितने भी सदस्यों के नाम दर्ज है। उन सभी की केवाईसी करवाए जाने के निर्देश दिए है। भेजे गए निर्देशों में कहा गया है। इस कार्य को 15 दिनों के भीतर ही मुक्कमल करें। अगर उसके बाद जो व्यक्ति बचता है। उस वक्त का अपने आप राशन कार्ड की सूची से नाम हट जाएगा। साथ ही उस व्यक्ति के नाम का उस राशन कार्ड पर राशन भी नहीं मिलेगा।

खादय एवं आपूर्ति विभाग ने यह फैसला राशन कार्डों में शामिल फर्जी नामों को पकड़ने के लिए लिया है। क्योंकि अगर सभी सदस्यों की केवाईसी होगी तो अपने आप सही व फर्जी व्यक्ति को आराम से पकड़ा जा सकता है। जिस वजह से राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की केवाईसी जरूरी की है। खादय आपूर्ति विभाग के निर्देशों के बावजूद यह अभियान सभी इलाकों में शुरू कर दिया गया है।

विभाग की तरफ से निर्देश आने के बाद डिपो संचालकों ने नगरपरिषद के पार्षदों से तालमेल बैठाना आरंभ कर दिया। साथ ही पार्षदों से उनके क्षेत्र में आने वाले राशन कार्ड धारकों की सूची शेयर की जा रही है। ताकि पार्षदों के जरिए भी राशन कार्ड धारकों को इस बारे में सूचित किया जा सके। यहां यह बताते चले कि सभी पार्षदों के सहारे भी उपभोक्ताओं की केवाईसी करवाई जा रही है। ताकि दो सप्ताह भीतर इस कार्य को पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें