
Land Dispute Turns Fatal, Retired BSNL Employee Dies : करनाल। खेत में धान की फसल काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। रिंडल गांव में 11 अक्तूबर को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल BSNL के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामेश्वर (65) ने 16 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया।
हमले में उनका बेटा ओमदत्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में आठ लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रामेश्वर की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम सहित आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपने खेत में मंदिर बनवाया था, जहां वह पूजा-पाठ करते थे। घटना वाले दिन भी वह मंदिर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके बेटे ओमदत्त का फोन आया कि दूसरे पक्ष के लोग खेत में कंबाइन से धान की फसल काट रहे हैं।
इसी विवाद के चलते 11 अक्तूबर को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। रामेश्वर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो बच्चे हैं, बेटा ओमदत्त और बेटी अन्नू। दोनों शादीशुदा हैं। बेटी विदेश में रहती है, जबकि ओमदत्त अपने पिता के साथ ही रहता था। परिजनों के अनुसार, हमले में ओमदत्त को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत अब भी नाजुक है। वह फिलहाल चलने-फिरने में भी असमर्थ है। सोनू ने बताया कि घटना के समय गाड़ी में मौजूद युवकों ने हमलावरों की वीडियो बनाई थी। परिजनों का दावा है कि वीडियो में आरोपियों को पिता-पुत्र के साथ मारपीट करते और गाड़ी में तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। हमले में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिवार के अनुसार, घटना से संबंधित वीडियो पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी नायब सिंह ने बताया कि घटना 11 अक्तूबर की है और जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। 12 अक्तूबर को पीड़ित परिवार की शिकायत पर आठ लोगों को नामजद किया गया था। मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। रामेश्वर की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...