Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छतर सिंह चौहान का किया गया अंतिम संस्कार

December 12, 2023

हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छतर सिंह चौहान का किया गया अंतिम संस्कार

भिवानी: हरियाणा के मुंढाल सीट से दो बार के विधायक और बंसीलाल सरकार के दौरान 1996 में राज्य विधानसभा अध्यक्ष रहे छतर सिंह चौहान का मंगलवार को उनके पैतृक गांव बौंद कलां में अंतिम संस्कार किया गया।

छतर सिंह चौहान का सोमवार को रोहतक पीजीआई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान सहित कई गण मान्य लोग शामिल हुए।

छतर सिंह चौहान ने मुंढाल सीट से 1991 और 1996 में हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर निर्वाचित हुए थे। वह बंसीलाल सरकार के दौरान करीब तीन साल तक हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें