गुरुग्राम। मानेसर में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें 20 से ज्यादा कर्मचारियों के घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
हड़ताल पर 10 हजार कर्मचारी
उल्लेखनीय है कि यहां कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों ने कर्मचारियों ने मानेसर में प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिले में 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लागू हो गई थी। आज दूसरे दिन भी जब कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। यहां छह कंपनियों के करीब 10 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का दूसरा दिन था। हड़ताल की वजह से प्रशासन ने धारा 163 लागू की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस की बाइक में लगा दी आग
कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा। पहले पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से गुस्साए कुछ कर्मचारियों ने पुलिस की बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा कंपनी परिसर में तोड़फोड़ की।
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गुरुग्राम प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि धारा 163 का सख्ती से पालन कराया जाएगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Also Read : बैंक घोटाले में दो Senior IAS सस्पेंड
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

