Site icon Dainik Savera Times

देवीलाल की जयंती पर कैथल की रैली में शामिल होंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता: अभय चौटाला 

चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह  चौटाला ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को कैथल में सम्मान दिवस महारैली में शामिल होंगे।अभय ने यहां पत्रकारों से कहा, हमने कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेज दिया है और कई लोग आने की पुष्टि कर चुके हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है, तो अभय ने कहा, हमारे पास अभी और लोगों को आमंत्रित करने का समय है तथा हम चर्चा करेंगे कि और किसे आमंत्रित किया जाना है।
आपको क्या जल्दी है।उन्होंने कहा कि अब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह  बादल, राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी और माकपा नेता सीताराम येचुरी ने महारैली में शामिल होने की पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार को भी निमंत्रण भेजा गया है।
Exit mobile version