Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोहारू-सूरजगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा: पुलिस की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

September 18, 2025

लोहारू-सूरजगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसा: पुलिस की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

हरियाणा डेस्क: लोहारू-सूरजगढ़ रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। गाड़ाखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी शेर सिंह फोगाट इस दुर्घटना में शहीद हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टीम एक संदिग्ध अपराधी का पीछा कर रही थी।

गश्त के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे झुंझुनूं जिले के गाड़ाखेड़ा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि सिंघाना क्षेत्र का एक अपराधी वाहन में सवार होकर लोहारू की दिशा में भाग रहा है। चौकी प्रभारी शेर सिंह फोगाट अपनी टीम के साथ तत्काल गश्त पर निकले और अपराधी की लोकेशन ट्रेस करते हुए लोहारू-सूरजगढ़ मार्ग तक पहुंचे। इसी दौरान ढाणी धोलिया कुआँ के पास उनकी गाड़ी का आमने-सामने से एक पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गया।

टक्कर की तीव्रता और स्थानीय मदद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत डायल-112 और एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह और उनकी टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

शेर सिंह फोगाट की इलाज के दौरान हुई मौत

चौकी प्रभारी शेर सिंह फोगाट और एक अन्य घायल को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान फोगाट ने अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग ने उन्हें मृत घोषित किया है।

घायलों की स्थिति

पुलिसकर्मी आशाराम और चालक रमेश इस हादसे में घायल हुए हैं। रमेश की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि आशाराम का इलाज पिलानी के एक निजी अस्पताल में जारी है। वहीं पिकअप वाहन में सवार सुरेंद्र और सुमेर सिंह को भी चोटें आई हैं, जो फिलहाल पिलानी ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं।

अपराधी की तलाश जारी

घटनास्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी दीपक सैनी ने बताया कि जिस अपराधी का पीछा करते हुए यह हादसा हुआ, उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पिकअप वाहन हिसार से मरम्मत कार्य के बाद झुंझुनूं जिले के चारोड़ी गांव लौट रहा था।

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं पृथ्वी शॉ की Girlfriend Akriti Agarwal… सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें