Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में हर्षोल्लास के साथ मनाया महाशिवरात्रि का त्योहार, मंदिरों में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

February 18, 2023

पलवल में हर्षोल्लास के साथ मनाया महाशिवरात्रि का त्योहार, मंदिरों में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पलवल: पलवल में महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचवटी मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।पंचवटी मंदिर के महंत कामतादास जी ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी पर्व पर शनिवार को महाशिवरात्रि का वार्षिक पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचवटी मंदिर प्राचीन मंदिर है। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में भक्तजनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया है और अपने मनोरथ की कामना की है। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। हर हर महादेव व भोला बाबा के जयघोष कर रहे है। उन्होंने कहा कि देशभर में भगवान शिव के विवाह उत्सव को बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी ऋषि महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर भगवान शिव व मॉ पार्वति का मिलन हुआ था। भगवान की इच्छाा से इस श्रृष्टिï का निर्माण किया गया है। महाशिवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भक्तजन जलाभिषेक कर रहे है और शिवरात्रि के पावन पर्व का आनंद उठा रहे है।श्रद्घालु दिनेश सौरोत ने बताया कि पंचवटी मंदिर पवित्र स्थल है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तजनों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है। उन्होंने बताया कि आस पडोस के क्षेत्र के लोग भी मंदिर में आकर जलाभिषेक करते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें