Site icon Dainik Savera Times

नेशनल मास्टर गेम्स में Major Bhanu Pratap ने दिलाया हरियाणा को स्वर्ण

यमुनानगर: भारतीय सेना के एक अधिकारी ने खेल और अनुशासन के संगम से एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर भानु प्रताप, जो भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हैं, ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 20 से 26 अप्रैल तक आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स 2025 में हरियाणा बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को स्वर्ण पदक जिताया। मेजर भानु प्रताप की खेल प्रतिभा, फुर्ती और रणनीतिक कौशल पूरे टूनार्मेंट के दौरान देखने को मिले। तीन राज्यों को हराकर फाइनल तक पहुंचे हरियाणा की टीम के लिए उनका नेतृत्व निर्णायक साबित हुआ। निर्णायक मुकाबले में उनकी सूझबूझ और प्रेरणादायक प्रदर्शन ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मौजूदा समय में मेजर भानु प्रताप भारतीय सेना की पूर्वी कमान में राष्ट्रसेवा कर रहे हैं।

वो जगाधरी, हरियाणा के सेक्टर 17 हुड्डा के निवासी हैं और भारतीय सैन्य अकादमी से स्थायी कमीशन अधिकारी के रूप में सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने सेना और खेल दोनों ही क्षेत्रों में अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस शानदार उपलब्धि की जानकारी टीम के ऑगेर्नाइजिंग सेक्रेटरी राजेश बजाज और मेजर भानु प्रताप के पिता सोमेश सिंह राणा ने साझा की। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि न केवल खेल जगत के लिए गर्व की बात है, बल्कि देश के लिए समर्पित सैन्य अधिकारी के रूप में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। उनके पिता सोमेश राणा च भूपेंद्र राणा ने बेटे की जीत की खुशी में मिठाई बांटी।

ये भी पढ़ें: Puducherry Assembly Elections :पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, रोबोट ने किया वोटरों का स्वागत

Exit mobile version