Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय वायुसेना का जगुवार विमान क्रैश होने से माजरा के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद

April 3, 2025

भारतीय वायुसेना का जगुवार विमान क्रैश होने से माजरा के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद

रेवाड़ी: गुजरात के जामनगर में कल 2 मार्च को एयरफोर्स के जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने से रेवाड़ी जिले के गांव माजरा निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए। शहीद होने का समाचार जैसे ही ग्रामीणों को मिला तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद सिद्धार्थ यादव की 23 मार्च को ही सगाई हुई थी ओर 2 नवंबर की शादी तय थी। वो 31 मार्च को 4 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी गए थे। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर रेवाड़ी के सैक्टर -18 पहुंचेगा ओर फिर उनके पैतृक गांव माजरा भालखी ले जाया जाएगा जहा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जगुआर विमान ने जाम नगर स्टेशन से उड़ान भरी थी ओर उड़ान भरने के बाद यह क्रैश हो गया जिसमे सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए ओर उनका साथी मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद के पिता सुशील यादव काफी समय से रेवाड़ी रह रहे है ओर शहीद की एक बहन है। शहीद का पूरा परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। शहीद सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव भी वायुसेना में थे। शहीद सिद्धार्थ ने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी ओर वायुसेना में बतौर फाइटर पायलट ज्वॉइन किया। 2 साल के बाद प्रमोशन हुआ ओर वो फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए।

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें