Man, 37, Stabbed to Death During Drinking Dispute : सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में शराब पीने के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। गांव खिजरपुर अहीर माजरा में शनिवार देर रात दोस्तों और परिवार के एक सदस्य के साथ शराब पी रहे 37 वर्षीय अनिल की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
गंभीर हालत में उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद बढ़ने पर साथ बैठे लोगों में से एक ने अनिल के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी लोग मौके से भाग गए। गांव खिजरपुर अहीर माजरा निवासी रामवीर ने बताया कि अनिल उनका चचेरा भाई था।
शनिवार देर रात अनिल परिवार के ही एक अन्य सदस्य और तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान वहां मौजूद चार लोगों में से किसी एक ने अनिल के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर रामवीर मौके पर पहुंचा और अनिल को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गया। चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अनिल अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था। परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटा भाई है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Also Read :

