Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, 4 घंटे से नहीं उतरा, कूदने की धमकी दी

March 24, 2026

सोनीपत में 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, 4 घंटे से नहीं उतरा, कूदने की धमकी दी

सोनीपत: सोनीपत में एक व्यक्ति अचानक 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वो हल्ला करने लगा। दरअसल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम बुलडोजर लेकर सरकारी जमीन से उसके अवैध कब्जे वाले घर को हटाने पहुंची थी, जिसका वो विरोध कर रहा था। व्यक्ति के हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने कार्रवाई रोक दी। इसके बाद हालात को संभालने के लिए उसे अधिकारी समझाने लग गए। उन्होंने काफी समय तक उसे नीचे आने को कहा, लेकिन 4 घंटे से वो वहीं चढ़ा हुआ है।

उसने कूदकर जान देने की भी धमकी दी। काफी देर समझाने के बाद अब अधिकारी भी घटनास्थल से चले गए हैं। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 से सटे गांव असवारपुर में एचएसवीपी की टीम अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। वहां के रहने वाले सुनील (48) ने जैसे ही टीम को बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचते देखा, वह सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीण सुनील लगभग 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और टॉप पॉइंट पर बैठ गया।

प्रशासनिक कार्रवाई से आक्रोशित सुनील ने टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी, जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई रोकनी पड़ी। जिला एचएसवीपी (रश्ढ) प्रशासन उसके घर और साथ में बने स्कूल के कमरों को गिराने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान परिवार की महिला सोमिल प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गई। बताया गया कि सोमिल आठवीं कक्षा तक का स्कूल चलाती है। इसी दौरान प्रशासन ने स्कूल के एक कमरे को गिरा दिया। इसके बाद ही गांव में हंगामा तेज हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें