केंद्रीय मंत्री ने बाद दोपहर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सेक्टर-32 में 10.10 करोड़ की लागत से बने वृद्घ आश्रम, शक्ति कालोनी में 74.04 करोड़ की लागत से बने कमॢशल ब्लॉक और 13 करोड़ की लागत से बने कामकाजी महिला छात्रावास के अलावा नगर निगम की ओर से मीरा सदभावना चौक पर एक करोड़ 55 लाख 87 हजार की लागत से स्थापित फव्वारे और चौक के नवीनीकरण का उदघाटन किया। इन परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद शक्ति कालोनी में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कमर्शियल कम्प्लेक्स से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
कामकाजी महिला छात्रावास का फायदा कामकाजी के अलावा वे महिलाएं भी उठा सकेंगी जिन्हें किन्हीं कारणों से घर की बजाए अन्यत्र आश्रय स्थल चाहिए। अकेली महिला के लिए किराए पर मकान लेकर रहना कई बार कठिन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था अन्य शहरों में भी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेक्टर 32 में बने वृद्घ आश्रम में 100 से अधिक वृद्घजन ठहर सकेंगे। बच्चों के बाहर जाने पर कई बार वृद्घों के सामने अकेलेपन की स्थिति पैदा हो जाती है, घर में भी कई बार ठीक से संभाल नहीं होती। हालांकि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। हर वृद्घ की घर में देखभाल होनी चाहिए। सदस्यों का यह नहीं भूलना चाहिए कि वृद्घों के कारण की परिवार का विकास हुआ है।
इसके बावजदू कई बार विपरीत परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। ऐसे बुजुर्गों के लिए ही वृद्घ आश्रम का निमार्ण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मीरा घाटी ऐतिहासिक चौक है। वहां पार्क भी विकसित किया गया है। मनोहर लाल ने कहा कि करनाल हरियाणा के सब शहरों से सुंदर माना जाता है। हर किसी की यहां रहने की इच्छा होती है। पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के प्रथम तीन शहरों करनाल का नंबर था। उन्होंने मेयर व पार्षदों से कहा कि वे हर सप्ताह शहर का दौरा करें, जहां कहीं कमी मिले निगम कर्मचारियों के सहयोग से सफाई कराएं। उन्होंने विधायक जगमोहन सेभी कहा कि वे मेरा करनाल, सुंदर करनाल, स्वच्छ करनाल अथवा योगदान क्लब गठित कर और उसके साथ लोगों को जोडक़र महीने में एक दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएं।
Also Read :

