Site icon Dainik Savera Times

CM मनोहर लाल ने बजट में कैथल एलिवेटेड पुल का कार्य जल्द पूरा करने पर खुशी मनाते नजर आए शहर की कई संस्थाएं

कैथल भाजपा के कपिल कमल कार्यालय में शहर की कई संस्थाओं ने कैथल में रोहतक की तर्ज पर बनने वाले एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य हरियाणा बजट में मुख्यमंत्री के द्वारा जल्द पूरा कराए जाने पर धन्यवाद करते नजर आए। बता दे कि शहर की कई संस्थाएं आज कैथल बीजेपी कार्यालय में सांसद नायब सिंह सैनी को पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर धन्यवाद करती नजर आई।

इस मौके पर सासद नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मनोहर सरकार के साझा प्रयासों मे प्रदेश में रेलवे का विस्तार किया जा रहा है। वही जाम मुक्त करने के लिए रेलवे फाटको को बंद कर रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिससे आवागमन में तेजी आई है और उसे हर जाममुक्त हुआ है वही कैथल में एलिवेटेड पुल निर्माण से कैथल को नई पहचान मिलेगी वहीं शहर की संस्थाओं ने भी सांसद नायब सिंह सैनी कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कठवाड़ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इनके सांझा प्रयासों से यह आज जनप्रयास सफल हुआ है और अब जल्द ही एलिवेटेड पुल बनेगा वही कैथल को एक नया सौगात मिलेगी।

Exit mobile version