Site icon Dainik Savera Times

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता,ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप

कैथल ( प्रदीप हरित) : गांव मानस में एक 21 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी पाई गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर अकसर उसके साथ मारपीट करते थे। मृतका के पिता रोहताश का कहना है कि फंदे पर शव चुन्नी से लटका हुआ था लेकिन उसके गले पर 2 और निशान भी थे।

इसलिए ऐसा लग रहा है कि बेटी को पहले मारा गया है, इसके बाद सुसाइड दिखाने के लिए फंदे पर लटका दिया गया है। पिता ने कहा कि उसका पति उसे पीटता था, मायके से पैसा लाने का दबाव डालता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू हो गई है।

मृतका की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कल्पना के पिता रोहताश ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 26 दिसंबर 2021 को मानस गांव के विक्की से की थी। शादी में उन्होंने खूब दहेज दिया था। आरोप है कि विक्की बाईक की मांग को लेकर अकसर कल्पना के साथ मारपीट करता था।

रोहताश ने पुलिस को बताया कि कल्पना के पति विक्की ने उसकी हत्या की और इसके बाद उसे फंदे पर लटकाया है। थाना सदर प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता रोहताश की शिकायत पर कल्पना के ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर मारपीट करने और जान से मारने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version