नांगल चौधरी: शहर की पटवार घर रास्ते पर अज्ञात बाइक सवारों ने स्कूल जाते बच्चे को जबरदस्ती चॉकलेट नूमा टेबलेट खिला दी। वारदात को अंजाम देकर आरोप कोटपूतली रोड़ की तरफ फरार हो गए। इधर टेबलेट का असर होने पर बच्चे को उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो गई। दुकानदारों की मदद से बच्चा वापस घर पहुंचा, जहां चिंतित परिजनों ने पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है तथा देर शाम डिस्चार्ज करके घर भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि पीड़ित बच्चा अखिलेश कुमार अपनी बहन मुस्कान के साथ 8.30 बजे स्कूल के लिए रवाना हुआ था। कोटपूतली-नारनौल सड़क को पार कराने के बाद अकेला स्कूल भेज दिया।
बच्चा पटवार घर के पास पहुंचा ही था कि सामने से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश पहुंचे। उन्होंने बच्चे को चॉकलेट नूमा टेबलेट दी, लेकिन बच्चे ने लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद नकाबपोश युवकों ने मुंह को खोलकर जबरन टेबलेट खिला दी तथा तत्परता पूर्वक दोनों युवक कोटपूतली की तरफ भाग गए। इधर पीड़ित बच्चे को उल्टी और जी घबराने की समस्या हो गई। घबराया हुआ बच्चे करीब 9 बजे वापस घर पहुंचा तथा परिजनों को पूरा वृतांत सुनाया। चिंतित परिजन पीड़ित बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा चिकित्सक को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद चिकित्सक स्टॉफ ने तत्परता पूर्वक उपचार की प्रक्रिया आरंभ की, विभिन्न सैंपल लिए गए। एक घंटे उपचार के बाद पीड़ित की स्थिति बिलकुल नॉर्मल हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर वारदात का जायजा लिया तथा बच्चे से स्कूल संबंधी सवाल पूछे। वारदात के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति देखी गई, सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से संदिग्द घूमते बाइक सवार व अन्य लोगों की छानबीन करने की गुहार लगाई है। कहा कि बच्चों को किडनेप करके फिरोती मांगने की कई घटना घटित हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: पंजाब बजट के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

