Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनोजिया महासभा हरियाणा की बैठक लाल कुर्ती बाजार स्थित कनोजिया धर्मशाला में सम्पन्न

February 18, 2023

कनोजिया महासभा हरियाणा की बैठक लाल कुर्ती बाजार स्थित कनोजिया धर्मशाला में सम्पन्न

अम्बाला: कनोजिया महासभा हरियाणा की बैठक लाल कुर्ती बाजार स्थित कनोजिया धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतीश कनोजिया ने की। बैठक में मध्य प्रदेश के महू शहर से समाज सेवी और होटल व्यवसाही कैलाश कनोजिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। सतीश कनोजिया ने अपने संबोधन में कहा की समाज बहुत समय से सरकार से मांग करता आ रहा है की कनोजिया जाति को पूरे देश में अनसूचित जाती मे शामिल किया जाए ।

हरियाणा की तरह मध्य प्रदेश में भी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया है और मध्य प्रदेश में समाज को 3 जिलों में तो अनसुचित जाती मे डाला गया है, बाकी 50 जिलों में पिछड़ा वर्ग में, समाज के साथ ये एक धोखा किया जा रहा है। सतीश कनोजिया में बताया कि देश में हरियाणा सहित 12 प्रदेशो में समाज अभी भी पिछड़ा वर्ग में आता है और 17 प्रदेशो में अनसूचित जाती में आखिर समाज के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। इस मौके पर महासचिव राजीव कनोजिया, राजकुमार, संजय लक्की, अनिल कनोजिया, भारत भूषण, अशोक कनोजिया, विपिन कनोजिया, ओमप्रकाश, अनूप कनोजिया, संजय कनोजिया, रवि, गौरव कनोजिया, सनी कनोजिया शामिल हुए।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें