Site icon Dainik Savera Times

कल से जिनेवा में डब्ल्यूटीओ सदस्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

नयी दिल्ली: जिनेवा में कल से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के वरिष्ठ अधिकारियों की दो दिन की बैठक में विवाद निपटान सुधार और अगले साल फरवरी में आगामी मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के सांवित एजेंडे जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।वाणिज्य मंत्रलय में अतिरिक्त सचिव पीयूष कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी जिनेवा में डब्ल्यूटीओ मुख्यालय पहुंच गए हैं।अधिकारी ने कहा, ‘‘ डब्ल्यूटीओ के सी सदस्यों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी एमसी13 के लिए काम को आगे बढ़ाने के वास्ते आवशय़क राजनीतिक प्रोत्साहन प्रदान करने और विशिष्ट समस्याओं के समाधान में मदद करने के लिए 23-24 अक्टूबर को जिनेवा में होंगे।’’
गौरलतब है कि 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी134) 26-29 फरवरी को अबू धाबी में होना है। मंत्रिस्तरीय सम्मेलन विश्व व्यापार संगठन का सर्वोच्च फैसले करने वाला निकाय है।बैठक के अंत में दो दिन की चर्चा का सारांश प्रस्तुत किया जाएगा।इस दस्तावेज में की गई किसी भी  कार्रवाई और प्रदान किए गए राजनीतिक मार्गदर्शन या निर्देश की रूपरेखा के होने की सांवना है। इस दस्तावेज को वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने देश ले जाएंगे।
Exit mobile version